आदिवासी दिवस एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यादव समाज की एकता का संदेश चिचोली के कुछ लोगों को नहीं आया रास
दुर्गेश यादव मध्यप्रदेश हेड जन जन की आवाज न्यूज़ 24
बैतूल/चिचोली आदिवासी दिवस कार्यक्रम एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यादव समाज द्वारा आयोजित एकता और सामाजिक समरसता के कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।
बताया जा रहा है कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक आयोजन कुछ लोगों को रास नहीं आया, जिसके चलते कार्यक्रम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। आयोजकों का कहना है कि ऐसे कार्यक्रम समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने का माध्यम हैं।
कार्यक्रम से जुड़े लोगों ने कहा कि सामाजिक आयोजनों को राजनीति या व्यक्तिगत विवाद का विषय बनाने के बजाय समाज की एकता, भाईचारे और सकारात्मक संदेश को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। वहीं, कार्यक्रम को लेकर विरोध या आपत्ति जताने वालों की भूमिका भी चर्चा का विषय बनी हुई है।
आयोजकों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी समाज की एकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। कल चिचोली में कुछ आर्य समाज के लोग द्वारा तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा साफ सफाई के बहाने दोनों समाजिक कार्यक्रम का विरोध जताया गया है


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें